डोरीगंज मे नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
डोरीगंज थाने मे नए थानाध्यक्ष के रुप मे ओमप्रकाश चौहान ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
ओमप्रकाश चौहान 2009 बैच से है इसके पहले वे वेतिया जिले के बलथर थाना मे पोस्टेड थे ।
निर्वतमान थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने अपना पदभार नए थानाध्यक्ष को सौप दिया ।
पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अवैध शराब पर अंकुश लगाना , जाम की समस्या से निजात दिलाना , अपराध पर लगाम लगाना होगा ।
इस अवसर पर थाने के सभी पुलिसकर्मीयों ने थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद को भावभिनी विदाई दी ।