दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन, और दिव्यांग मानवाधिकार संगठन ,पश्चिम चंपारण ,बेतिया द्वारा दिनांक 22.07.2018 के आयोजित बैठक में जिला के गाँव और शहर के दिव्यांग छात्र ,बुजूर्ग दिव्यांग समाजसेवी और अन्य समाजसेवी भाग लिए।
जिसमे अधिक संख्या पढ़ने वाले जिले और गाँव के दिव्यांग छात्रो का रहा।
जितने भी पढ़े लिखे दिव्यांग छात्र ,बुजूर्ग दिव्यांग लोगो इस बैठक में भाग लिए।उन सब की समस्या एक ही है कि हमें स्वरोजगार चाहिए,।
सरकार दिव्यांग छात्रो के लिए विशेष नौकरी की रिक्तियां निकाले, ताकि दिव्यांग छात्र अपने पैरों पर खड़ा हो सके और अपने परिवार और समाज में स्वाभिमान के साथ कंधे से कन्धा मिलकर साथ चल सके।
आज के दिव्यांग लोग स्वाभिमान के साथ जीना चाहते है।
बहुत जल्दी पश्चिम चंपारण बेतिया बगहा के दिव्यांग संस्था के बैनर तले जिले में अपने सभी मांगो के साथ जिला में दिव्यांग के कल्याण संबंधित योजनाओं को जो जो पदाधिकारी देखते है ।
उन सभी पदाधिकारी से जिला के सभी दिव्यांग लोग एक साथ मिलेंगे।
ताकि उनकी मांगों को किसी के द्वारा दबाया नहीं जाये।
संस्था के द्वारा जिला के अठारह प्रखंडों के दिव्यांगों लोगो को एकजुट करने के लिए आजीवन सदस्यता के तहत जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता द्वारा बहुत जल्दी जिले में दिव्यांगों को कुटीर उधोगो से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा ताकि वे स्वालम्बित हो सके।उपस्थित समाजसेवी अमित कु,दिव्यांग छात्र नेता कामेश्वर कु, सुधीर कु,निर्भय गुप्ता,एज़ाज़, समीम,विनेश,राहुल,दीपक, गणेश, अध्यक्ष संतोष कु,संजय बर्णवाल,राशु कुमारी, और अन्य सदस्य गण