तरैया,सारण। प्रखंड के तरैया बाजार में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के समय को लेकर बना असमंजस अब खत्म हो गया। तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने यह स्पष्ट किया कि तरैया में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक खोली जा सकेंगी। ज्ञातव्य हो की बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा तरैया बाजार का निरीक्षण करने के बाद एक दैनिक अखबार एवं वेब पोर्टलों पर यह खबर प्रसारित हो गई की शहरी क्षेत्र होने की वजह से तरैया में दुकानें सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक ही खुलेंगी। लेकिन बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं सारण जिला अधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को देखते हुए लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। गुरुवार को कुछ दुकानें 10:00 बजे ही बंद हो गई, तो कुछ दुकानें 12:00 बजे तक खुली रहीं। इस संबंध में अंचलाधिकारी सुश्री गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार तरैया नगर पंचायत नहीं होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में आता है और ग्रामीण क्षेत्रों के नियमानुसार आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक खोली जा सकेंगी। आगे उन्होंने कहा की कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दौरान तरैया बाजार में बढ़ रहे भीड़-भाड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन इसे बहुत संजिदगी से ले रहा है और अब प्रशासन से आंख मिचौली करते हुए चुप चोरी-छिपे चलने वाली दुकानों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। ऐसे समय में कोई व्यक्ति चोरी छुपे दुकानदारी करता है तो वह कानून के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज का भी दुश्मन है जिसे संक्रमण की जरा भी चिंता नहीं है। जहां कहीं भी गलत तरीके से दुकानों को खुला पाया जाएगा या दुकान बंद करके व्यापार करता हुआ पाया जाएगा। वैसी स्थिति में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ दुकानों को सील भी किया जाएगा।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments