बाइक की संतुलन बिगड़ने से एक जख्मी
✍परवेज अख्तर/सिवान,

सिसवन. थाना क्षेत्र के सिसवन-सीवान स्टेट हाईवे पर घुरघाट गांव के समीप एक बाइक चालक का अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार सड़क पर गिर बुरी तरह जख्मी हो गए. आसपास के लोगों ने घायल बाइक चालक को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल बाइक चालक चांदपुर गांव निवासी नरेश चौधरी के पुत्र गुडडू कुमार बताया जाता है.
—————