राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।।वातावरण और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर पुलिस महकमा है गंभीर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में आचार संहिता लग चुका है ।वही भयमुक्त वातावरण और निष्पक्षता से मतदान संपन्न कराने को लेकर मझौलिया पुलिस महकमा पूरी तरह से तत्परता और गंभीरता बरत रहा है ।दो दिन पूर्व जहां डीआईजी ललन मोहन प्रसाद और एसपी जयंत कांत ने मझौलिया के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था तथा प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया था अब गुरुवार को एएसपी अभियान शिव कुमार राय ने भी मझौलिया क्षेत्र स्थित अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया मतदाताओं से आवश्यक पूछताछ की तथा मतदाताओं से कहा कि भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है हर कीमत पर आचार संहिता का पालन कराया जाएगा तथा प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र पर मत देने से कोई भी रोक नहीं सकता है यह लोगो के बीच कही।उन्होने कहां की प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगा किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले तथा शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ थे।