पश्चिम चंपारण लौरिया से राकेश पांडेय की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया । इस बावत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मठिया पंचायत के मंझरिया गाँव से भभीछन साह के पुत्र पन्ना लाल साह ,प्रेम साह और प्रेम साह के पुत्र राजू साह उर्फ राजेश साह को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है । ये तीनों कोर्ट के अभियुक्त हैं और लगातार फरार चल रहे थे । जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गांव में छापेमारी कर दबोचा गया और इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।