दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पुलिस अधीक्षक जयंत कांत के आदेश के आलोक में साठी थाना में वाहन जांच के क्रम में एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि कल संध्या वाहन जांच के क्रम में Passion Pro मोटरसाइकिल जा रहे एक युवक रोका गया. पूछताछ के क्रम में उसने कोई भी कागज नहीं दिखाया. जांच के बाद यह पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है कांड दर्ज कर युवक को जेल भेजा जा रहा है.