दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
मदर लाल परी गुप्ता हैंडीकैप्ड संस्थान ने दिव्यांग छात्रों एवं बुद्धिजीवियों के साथ समरसता कार्यक्रम का आयोजन आज अपने कार्यालय में किया. कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी को आपस में जान पहचान करवाना एवं सब को लाभान्वित करना था .अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी से एकता बनाए रखने की अपील की एवं अपनी समस्याओं पर एकजुट होकर अपनी बातों को रखने का सलाह दिया. श्री गुप्ता ने दिव्यांगों से कहा कि उन्हें अपने भाइयों से एकता बनाए रखनी चाहिए और व्यक्तिगत तौर पर भी मिलते जुलते रहना चाहिए. सदस्य सचिव ने दिव्यांगों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का परिचय दिया. मौके पर सुधीर कुमार सुधीर कुमार सहित तमाम दिव्यांग बंधु उपस्थित थे.





Recent Comments