बेतिया – गौनाहा:– *452 पिस अवैध सीसम लकडी का पटरा जप्त*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड स्थित मंगुराहा रेंज को एसएसबी ने 452 पीस अबैध सीसम का पटरा जप्त कर हैंडओवर किया है । मिली जानकारी के अनुसार इनरवा चतियानी घाट इंडो-नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 420/2 के समीप से 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज बिओपी इनरवा के टीम लीडर एसिस्टेंट कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कि गई कार्यवाई मे सीसम लकड़ी के 452 पीस पटरा जप्त किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी 44 वी बटालियन नरकटियागंज कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि अवैध सीसम लकड़ी के भारी मात्रा मे पटरा को ट्राली से कही भेजा जा रहा है । जवानो ने 452 पीस पटरा सहीत ट्राली भी जप्त किया है। हालांकि तस्कर फरार हो गया है । जप्त समानो की कीमत 256400/₹ आंकी गई है। जप्त सीसम लकड़ी एवं ट्राली को मगुराहा रेंज फारेस्ट को सुपुर्द कर दिया गया है।




Recent Comments