सारण :25 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयन्ती के लिए सवर्ण मोर्चा के प्रदेश सचिव ने बांटा निमंत्रण पत्र-

डोरीगंज-:
“”””””””””
25 अप्रैल को क्षत्रिय छात्र निवास छपरा मे आयोजित होने वाले बाबु वीर कुँवर सिंह जयन्ती के लिए सवर्ण मोर्चा द्वारा सदर प्रखण्ड के दर्जनों गाँवों मे निमंत्रण पत्र बाँटे गए ।
प्रखण्ड के खलपुरा , बिशुनपुरा , अवधपुरा सहित दर्जनों गाँवों मे मोर्चा के प्रदेश सचिव सह खलपुरा पंचायत के मुखिया अजय सिंह के नेतृत्व मे निमंत्रण पत्र बाँटे गए और ज्यादा से ज्यादा संख्या मे जयन्ती मे भाग लेना का अनुरोध किया गया ।
अजय सिंह ने बताया की 25 अप्रैल को क्षत्रिय छात्र निवास छपरा मे धुमधाम से वीर कुँवर सिंह की जयन्ती मनायी जाएगी जिसमे पुर्व सांसद लवली आनन्द सहित अनेक गणमान्य लोग भाग लेगे साथ ही इस अवसर पर क्षत्रिय छात्र निवास के जिर्णोधार की रुपरेखा तैयार किया जाएगा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविन्द सिंह , विक्की सिंह , अभिषेक सिंह , भरोसा सिंह , लक्ष्मण सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments