बेतिया – गौनाहा:– *जमुनीया मे RBL बैंक का किया गया उद्घाटन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत जमुनिया बाजार आज मूलभूत सुविधाओ को पुरा करने वाला थरूहट क्षेत्र का एक मात्र बजार बन गया । जो विकास के मार्ग मे काफी आगे जाता दिख रहा है । इसी कडी को आगे बढ़ाते हुऐ आज फिर जमुनिया बजार मे एक सीएसपी बैंक का उद्धाटन मुख्य अतिथि स्थानीय जिला परिषद अध्यक्ष के हाथो किया गया । 
आज सोमवार को क्रिसमस डे के मौके पर आरबीएल सीएसपी बैंक का उद्धाटन स्थानीय मुखिया सुनील गढ़वाल, धनौजी पंचायत के मुखिया रंजीत बहादुर राय उर्फ मिंगू सिंह, सखा प्रबंधक तेजशवर महतो, ग्राहको, रिटेलर, डिस्टयूबेटर के उपस्थिति मे माननीय जीप अध्यक्ष महोदय शैलेंद्र गढ़वाल के हाथो फिता काट कर किया गया ।
उद्घाटन समारोह के बाद अपने संबोधन मे माननीय अध्यक्ष महोदय ने बताया कि आज हमारे थरूहट क्षेत्र मे नरकटियागंज के बाद एक ऐसा बजार बन चुका है जहां जरूरत के हर समान आसानी से मिल सकता है।
 वही उपस्थित लोगो को RBL बैंक के बारे मे बताते हुऐ बोले अब इस क्षेत्र के लोगो को सिर्फ अधार कार्ड के नम्बर बताने और अंगूठा लगाने से अपनी किसी बैंक ( स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक इत्यादि ) और कही का बैंक ( नरकटियागंज, गौनाहा,मैनाटाड, बेतिया इत्यादि ) का रूपया निकाला और जमा आसानी से किया जा सकेगा।