अभय कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया:- चनपटिया प्रखंड के गिध्दा पंचायत के छोटेलाल पटेल ने पैक्स चुनाव में तीसरी बार जीत दर्ज की है. जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर है. वहीं बुधवार को भवी मुखिया प्रत्याशी संजीव यादव ने पैक्स अध्यक्ष छोटेलाल पटेल को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. छोटेलाल पटेल ने बताया कि आज जनता का विश्वास है जो मुझे तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी बनाया. श्री पटेल ने सभी पंचायत वासियों का आभार व्यक्त किया . ग्रामीणों ने तालियों से स्वागत किया. मौके पर पूर्व सरपंच ध्रुव यादव, राकेश तिवारी ,राजु साह, अयोध्या महतो, विवेक पांडे ,सुनील कुमार, रज्जाक मियां, लालजी यादव, मोहम्मद अब्बूलैश ,बबलू अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे|





Recent Comments