
मढ़ौरा। स्थानीय नगर निवासी प्रो. अजय कुमार सिंह की पुत्री कल्याणी सिंह को दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिला। इसको लेकर परिजनों समेत नगर के लोगों में खुशी है। शनिवार को भारत सरकार अधीन इण्डियन सेल्फ गवर्नमेंट डॉक्टरेट यूनिवर्सिटी ने कल्याणी सिंह को CONSTITUTION CLUB OF INDIA में डॉक्टरेट की उपाधी से सम्मानित किया। सम्मान पाकर कल्याणी ने बताया कि मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब समझती हूँ कि जहां भारत सरकार द्वारा ऑल ओवर इंडिया में सर्वे हुआ, जिसमें 500 लोगों में 20 लोग चुने गये, और उन 20 लोगो में मेरा नाम चयन हुआ हैं। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार एवं इण्डियन सेल्फ गवर्नमेंट डॉक्टरेट यूनिवर्सिटी का धन्यवाद किया,जिन्होंने खिताब से सम्मानित किया। मालूम हो कि मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन में कल्याणी सिंह राष्ट्रीय सचिव के पद पर आसीन हैं और संगठन के कार्यों में उनकी भूमिका और निष्ठा को लेकर मानद डॉक्टरेट उपाधि मिली है। बता दें कि कल्याणी सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई हैं। इनके दादा स्व जगदीश नारायण सिंह आजीवन पत्रकारिता से जुड़े रहे, पिता अजय सिंह कॉलेज में लेक्चरर और मां इंदु सिंह शिक्षिका की पेशे में निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में लगे रहते हैं। वहीं उनकी चाचा विजय भास्कर कई बड़े अखबारों पत्रिकाओं में अपनी लेखनी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं।




Recent Comments