अभय कुमार की रिपोर्ट:-

चनपटिया / लौरिया :- लौरिया प्रखंड के बसंतपुर गावं में जाने वाला मुख्य सड़क पर लगे पानी व कीचड़ के कारण आम लोगों का राह चलना दूभर हो चला है। हल्की बारिश से ही सड़क की स्तिथि बद से बदतर हो जाती है। कीचड़ में फंसकर कई बार लोग घायल हो जाया करते हैं। इस सड़क से होकर बेलवा टोला, छरदवाली, तिवारी टोला, भेड़िहारी से लेकर धनकुटवा, गौचरी, मरजादवा आदि गांव के लोगो का आने जाने का मुख्य रास्ता है।ग्रामीण अजय सिंह उर्फ सरकारी सिंह, धामू यादव,नवल मिश्र, उमेश यादव, मानबोध मुखिया,संतोष मुखिया,ज्योति यादव, सुरेंद्र तिवारी,राजकुमार सिंह, घनश्याम महतो आदि का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों व सबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई है ।मगर अभी तक इस दिशा में कोई करवाई नही हो सकी है।ग्रामीणों ने अबिलम्ब इसके निदान की मांग की है।