विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल चनपटिया ने अधिक से अधिक घंटो तक विधुत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ हीं राजस्व वसूली हेतु उपभोक्ताओं का कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।इसी क्रम में चनपटिया शहर में बकायेदारों को नोटिस दिया गया है। कुछ प्रमुख बकायेदारों में अजय कुमार दास बकाया 7501 रु,आनंद केशरी बकाया 25793 रु,अंजनी प्रसाद बकाया 11665₹,बैधनाथ प्रसाद 12642 ₹,लालबाबू प्रसाद गुप्ता बकाया 48647₹,लालबाबू प्रसाद बकाया 52209 ₹,राकेश कुमार बकाया 59568 ₹,सत्यनारायण प्रसाद बकाया 6126 ₹,शशिभूषण कुमार बकाया राशि 9603₹,सत्येंद्र प्रसाद बकाया राशि 14379 ₹,उषा देवी बकाया राशि 29763₹ आदि को नोटिस दिया गया है। उपरोक्त सभी उपभोक्ता कलवारपटी मुहल्ला के आस -पास ट्रांसफार्मर के हैं।नोटिस में ये भी बताया गया है कि अगर विपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है तो तुरंत कार्यालय को अवगत कराएं।इस बाबत सहायक विधुत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करने के उपरांत विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
कनीय विधुत अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत चनपटिया में कुल लगभग 1921 उपभोक्ता हैं, लेकिन पिछले महीने लगभग केवल 321 उपभोक्ताओं ने ही बिजली बिल जमा किया है। उन्होंने बताया कि अकेले कलवारपटी मुहल्ला वाले ट्रांसफार्मर पर हीं 5 लाख से ज्यादा बकाया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विधुत बिल ससमय जमा करने का अपील किया है। उपभोक्ताओं का शिकायत था कि कोई बिल जमा करने दरवाजे पर नही आता है इस बाबत श्री सिंह ने बताया कि नगरपंचायत में घर-घर बिजली बिल वसूलने का अभी कोई प्रावधान नही है,उपभोक्ताओं को कार्यालय में जा कर ही विधुत विपत्र जमा करना है।अगर किसी उपभोक्ता को विपत्र नही मिला है तो वो कार्यालय जा कर विपत्र प्राप्त कर सकतें हैं।