शराब बरामद, धंधेबाज फरार

✍परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के नैनपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात पचरुखी थाने की गश्त दल ने छापेमारी कर भुसवल से 35 पेटी शराब बरामद किया। पुलिस को देख धंधेबाज फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुअनि उमेश कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाजों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
——–