👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर” नालन्दा👉
सोमबार को रहुई प्रखण्ड राजद अध्यक्ष नगीना गोप के अध्यछता में एक बैठक किया गया। रहुई दुर्गा स्थान में आयोजित इस बैठक में लगभग 16 पंचायतो के सैकड़ो राजद कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराते हुये आगामी 27 अगस्त को पटना में होने वाली विशाल रैली देश बचाओ भाजपा भगाओ की सफलता के लिए सभी पंचायतो से अधिक से अधिक संख्या में लोगो की भागेदारी सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श किया गया।इस बैठक को सम्बोधित करते हुये राजद के प्रखण्ड प्रभारी रामाशीष चौधरी,जिला प्रवक्तता दीपक कुमार सिंह, राजवल्लभ प्रसाद, संटू यादव, मई फरीद मुखिया अरुण कुमार, इंदल नट, साधू यादव, मन्टू यादव सहित अन्य लोगो ने अपनी बातो को रखते हुये रैली में रहुई से 5000 हजार लोगो को लेकर जाने पर विचार किया गया।





Recent Comments