सीवान :दारौंदा में वार्ड 10 को खुले में शौच मुक्त बनाने को ले वार्ड सभा का आयोजन

दैनिक खोज खबर के लिए दारौंदा से रविन्द्र कु० गुप्ता की रिपोर्ट।
आज दिनाक 09-06-2017 को दारौंदा प्रखंड के सिरसाव पंचायत के वार्ड संख्या 10 को खुले में शौच मुक्त बनाने को लेकर वार्ड संख्या 10 की अध्यक्ष गिरजा देवी के अध्यक्षता में वार्ड सभा की गयी।जिसमे यह निर्णय लिया गया कि एक भी घर छूट न जाय।सभी घरों में शौचालय की व्यवस्था हो।
साथ ही उन्होंने लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी लोगो के बीच रखी। सात निश्चय के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं को एक एक कर गिनाया।
उन्होंने हर घर नल की जल ,हर घर शौचालय,गली नाली का पक्कीकरण,स्टूडेंट क्रेडीट कार्ड,कॉलेजो में वाई फाई की सुविधा,स्वयं सहायता भत्ता, इत्यादि।
वार्ड सभा के समय वार्ड 10 की निम्न स्त्री एवं पुरुष उपस्थित थे–रामदयाल प्रसाद,मुन्ना सहाय,प्रेमनाथ साह, विजय साह,रविन्द्र साह,मनीष कुमार,ज्ञान्ति देवी,रवि गुप्ता,अनमोल कुमार गुप्ता,उपेंद्र साह,मुकेश राम इत्यादि के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments