सारण:खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मशरक में एसएफ़सी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
मशरक (सारण)  :
सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी सोमवार को अचानक मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित एफसीआई के गोदाम का जांच किया। जांच के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। गोदाम जांच के दौरान गोदाम के अंदर जाकर गोदाम मे रखे खाद्यान्न का बोरा की स्थिति देख भरके  मंत्री ने गोदाम प्रबंधक को चेताया। मंत्री ने कहा कि गोदाम के अंदर रखे बोरा अधिकारी की लापरवाही साफ ब्यान कर रही है। मंत्री ने मौके पर गोदाम के बाहर खरे ट्रक पर चावल देखा और पुछा कि कब चले हो मशरक आने के लिए। जब मंत्री को बताया गया कि 28 अक्तूबर को ट्रक आकर गोदाम पर खड़ा है। इसपर मंत्री ने एजीएम की जमकर क्लास की। मंत्री ने साफ कहा कि दो दिन पहले जब ट्रक खाद्यान्न लेकर आया है तब गोदाम में क्यो नही रखा गया। दो दिन से ट्रक पर लदे खाद्यान्न यह बता रही है कि कलाबाजारी की नियत से रखा जाना साफ दर्शाता है। मंत्री ने वाहनो पर जीपीएस लगा है या नही इसकी जानकारी भी ली। मंत्री के पहुचने पर जदयू नेता बीरबल प्रसाद ने मशरक पूर्वी पंचायत में राशन किरासन कुछ डीलरो द्वारा वितरण नही कराए जाने की बात कहे जाने पर मंत्री ने कहा कि चलिए वह कौन डीलर है जो नही देता है राशन किरासन। मंत्री ने कहा कि रासन किरासन वितरण में धांधली व अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। लापरवाह अधिकारी व डीलर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व मंत्री ने मशरक प्रखंड के धरमासती गण्डामन पहुंचे। तथा मीडडे मील हादसे के बाद बने स्मारक को नमन कर श्रद्धाॅजलि अर्पित किया।
न्यूज़ इनपुट -हरीकिशोर सिंह , मशरक