दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल के लौरिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दो ठगों ने राजकुमारी नामक महिला से 50 हजार रुपया ठग लिया। उन्हें जबतक समझ में आता, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। सिसवनिया पंचायत के बारवा गांव की राजकुमारी देवी बैंक ऑफ बड़ौदा में 50 हजार रुपया जमा करने गई जहां दो ठगों ने उन्हें कहा कि मैडम जी अपना कलम दीजिए। हमसबों को भी 2 लाख रुपये बैंक में जमा करना है। दोनों फॉर्म भर दे रहे हैं। ठगों ने उनका फॉर्म भरने के बाद रुमाल में ढककर रखे कागज की गड्डी को मैडम को देते हुए कहा कि आप मेरा दो लाख रुपया पकड़े रहिए, तबतक आपका रुपया जमा कर देते हैं, उसके बाद अपना जमा करेंगे। मैडम रुपये की गड्डी लेकर बैठी रही। इधर ठग असली 50 हजार रुपया लेकर फरार हो गए। 20 मिनट बाद राजकुमारी ने जब रूमाल खोलकर देखा तो कागज का गड्डी देखकर होश में आईं। जबतक होश में आती, तबतक ठग 9 दो 11 हो गए। इधर थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पीड़िता राजकुमारी द्वारा थाना में अज्ञात ठगों के विरूद्ध आवेदन दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी की जा रही है कि ठगी में कौन है। वैसे यह कार्य बैंक परिसर से बाहर की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से सही जानकारी और चोर की पहचान हो पाएगी।




Recent Comments