शांतिपूर्ण और सद्भाव के वातावरण में मनायें दुर्गा पूजा का त्योहार- डीएम
छपरा। सारण डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष विजयादशमी का त्योहार दिनांक 07.102021से प्रारंभ हो कर 15.10.2021 तक मनाये जाने की सूचना है। दिनांक 14.10.2021 को नवमी के दिन हवन के उपरांत, स्थापित कलश, प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ हो जाता है। इस प्रकार लगभग नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में पूजा पाठ, मेला नौ दिनों तक चलता रहता है। इस जिले में दिघवारा थानाक्षेत्र में आमी और मढ़ौरा थानाक्षेत्र में शिल्हौड़ी मंदिर में विशेष पूजा अर्जना की जाती है।जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है और इस मौसम में वायरल फीवर का प्रसार पूरे राज्य में देखा जा रहा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों, मंदिरों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ रहने के कारण कोविड संक्रमण की बढ़ने की संभावना रहेगी। कोरोना संक्रमण के परिपेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में सभी पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दे दिये गये है। सभी पूजा समितियों को आदेशित किया गया है कि प्रतिमा स्थापना, प्रतिमा विसर्जन, प्रदूषण नियंत्रण, लाउडस्पीकर सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों एवं पटाखों के उपयोग पर नियंत्रण संबंधी निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करेंगे ताकि जिला में कही भी विधि व्यवस्था संधारण की समस्या उत्पन्न न हो और त्योहार को शांतिपूर्ण और साम्प्रदायिक सद्भाव के वातावरण मे मनाया जा सके। दुर्गा पूजा के अवसर पर लगाए जाने वाले पंडालों, जुलूस, रावण वध, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की स्वीकृति प्रदान करने के समय सभी पूजा समितियों को प्रतिमा विसर्जन 16.10.2021 तक संपन्न कराने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि विशेष शाखा से प्राप्त सूचना के अनुसार जिले में संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित थाना को अपने स्तर चौकीदार, दफादार, सिपाही, हवलदार की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दे दिया गया है ताकि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो सकें।सभी अनुमंडल पदाधिकारी को सुरक्षित घाटों पर ही प्रतिमा विसर्जन कराने एवं नावों का परिचालन पूर्णतः बंद रखने का निदेश दिया गया है। सभी थानाक्षेत्रों में नियमित रुप से गश्ती करने हेतु जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है इसके अतिरिक्त सभी थानाध्यक्षों एवं अंचलाधिकारियों को भी गश्ती से संबंधित आवश्यक निदेश दिये गये है। विधि व्यवस्था संधारण हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका दूरभाष संख्या-06152 242444 है जिसके वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, मोबाईल नं0-9473191268 एवं श्री सौरभ जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक, सारण मोबाईल नं0-8544428112 रहेंगे।





Recent Comments