मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेजा के पंचायत भवन के समीप स्थित तालाब से शुक्रवार की अहले सुबह एक अधेड़ का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगो के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। शव की पहचान बरेजा निवासी 62 बर्षीय निजी चिकित्सक मदन मोहन तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। उनके पुत्र नंदन तिवारी ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसके अनुसार मदन मोहन तिवारी गुरुवार की देर रात अचानक पेट खराब होने के बाद शौच के लिए घर से बाहर गए थे। काफी देर बाद भी वापस नही लौटे तो परिजन खोजबीन में जुट गए। बारिश तेज होने के कारण भी खोजबीन में परेशानी हो रही थी। काफी प्रयास के बाद भी वे नही मिले। शुक्रवार की सुबह एक ग्रामीण की नजर अचानक तालाब में तैरते शव पर पड़ी। जानकारी मिलते हीं गांव में हड़कम्प मच गया। मुखिया राजीव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास जमा हो गई। उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक की पत्नी शोभा देवी दहाड़ मार कर रो रही थी। दोनों पुत्र नंदन और चंदन तिवारी का भी बुरा हाल था।
About The Author




Recent Post
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
Recent Comments