बेतिया – गौनाहा:– *सैरात की जमीन पर इंदिरा आवास बनने पर लगी रोक*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* लाभार्थीयों का आरोप बिस बिस हजार रूपये का उगाही बिचौलिये के माध्यम से कर दिया गया प्रथम किस्त का राशी ।
गौनाहा
सहोदरा थाना क्षेत्र के दोमाढ पंचायत अंतर्गत सिंहासनी टोला में सैरात की जमीन पर अवैध ढंग से हो रहे इंदिरा आवास के निर्माण कार्य पर अंचलाधिकारी द्वारा लगाई गई है ।
राजस्व कर्मचारी विनय कुमार और अंचल अमीन मंजय यादव बताया गया कि सिंहासनी टोला के शिव राम तथा राज कुमार यादव द्वारा सैरात की जमीन पर अवैध ढंग से इंदिरा आवास का निर्माण किया जा रहा था । जिसका रिपोर्ट अंचलाधिकारी को किया गया था जिसपे अंचलाधिकारी के द्वारा अविलंब कार्यवाई करते हुऐ हो रहे सैरात के जमीन पर अवैध ढंग से निर्माण पर रोक लगा दी गई है ।
इधर इंदिरा आवास के लाभार्थी बताते हैं कि आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की राशि मिल गई है । जबकि प्रथम किस्त की राशि के उत्थान हेतु बिस बिस हजार रुपया बिचौलियों के माध्यम वसूल कर लिया गया है ।
जबकी इंदिरा आवास सहायक और वार्ड सदस्य बताते हैं कि उनके द्वारा किसी लाभार्थी से इंदिरा आवास के नाम पर राशि की वसूली नहीं की गई है ।
ऐसे में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर का कहना है कि इंदिरा आवास के नाम पर राशि वसूल करने का मामला मेरे संज्ञान में नही आया है । आवेदन और साक्ष्य मिलने पर दोषीयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।




Recent Comments