लॉकडाउन में रेल लाइन पकड़ जा रहे नेपाली युवकों की टोली को ग्रामीणों ने तेजपुरवा में रोका

• रेलगाड़ियों के संचलन बंद होने से दूरदराज फंसे लोगों को रेल लाइन से पैदल सफर सुगम मार्ग सुझा

• प्रशासन ने ढ़ाई दर्जन राहगीरों की स्क्रीनिंग कराकर 14 दिनों तक वही क्वांटराइन रहने की दी सलाह

मढ़ौरा(सारण).गुरुवार को तेजपुरवा रेलवे हाल्ट के समीप सुबह में रेलवे लाइन के रास्ते पटना से नेपाल जा रहे 20 नेपाली युवकों को रोककर प्रशासन को सूचित किया।जिसके बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर स्थानीय मध्य विद्यालय तेजपुरवा हिंदी में सभी राहगीरों की स्क्रिनिंग कराई।जिसमें सभी को सामान्य स्थिति में पाए जाने पर एहतियात के तौर पर 14दिन क्वांटराइन रहने की सलाह दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह तेजपुरवा के ग्रामीणों ने तेजपुरवा हाल्ट के समीप 20 की संख्या में नेपाली युवकों को रेल लाइन के रास्ते जाते देखकर रोक दिया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी।तभी ल 9 लोगों की दूसरी टोली भी पीछे से आ गई,जो गोपालगंज जा रहे थे।नेपाली युवकों ने बताया कि हमलोग पटना की होटलों में काम करते थे, इधर लॉक डाउन की वजह से परेशान होकर अपने घर नेपाल लौट रहे हैं।वही दूसरी 9 लोगो की टोली के लोगो ने बताया कि हम सभी गोपालगंज जिले के वासी है।अब घर लौटने के लिए बस-रेल सेवा नहीं है तो पैदल ही रेल लाइन के रास्ते गोपालगंज जा रहे है।स्थानीय रेफ़रल अस्प्ताल के चिकित्सक कुमार गौरव द्वारा स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ सामान्य बताये जाने पर गोपालगंज के युवक चल पड़े।जबकि 20 नेपाली युवकों को स्थानीय मुखिया बीरेंद्र राय द्वारा भोजन का प्रबंध कराया गया और प्रशासन ने उन्हें वही 14 दिनों की क्वांटराइन रहने की सलाह दी।

• क्या कहते हैं बीडीओ-
ग्रामीणों ने सुबह में दर्जनों लोगों को रेवले लाइन पकड़ कर जाते देख कर सूचना दी थी । सभी का तेजपूरवां कोरेंटाइन सेन्टर में जांच कराया गया है, सभी समान्य है। इसमें नौ लोग गोपालगंज के थे जो बिना जानकारी दिये अपने घर के लिये निकल गये है।-
मनोज कुमार अग्रवाल,बीडीओ मढ़ौरा• एसडीओ ने कहा -

नेपाल और गोपालगंज के रहने कुल 29 लोग रेलवे लाइन से मढ़ौरा होकर जा रहे थे।ग्रामीणों की सूचना के आधार पर उन्हे तेजपुरवां स्थित कोरेंटाइन सेंटर में उनका स्वास्थ्य जांच किया गया है।किसी मे कोरोना वायरस से प्रभावित होने का स्क्रीनिंग के दौरान लक्षण नहीं है। सभी को 14 दिन कोरेंटाइन रहने की सलाह दी गई है।-
बिनोद कुमार तिवारी, एसडीओ मढ़ौरा