बेतिया – गौनाहा:– *शराब पीकर महिला के साथ छेड़खानी कर रहे जदयू जिला उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* स्थानीय थाना के द्वारा गौनाहा बाजार में शराब पीकर एक महिला के साथ छेड़खानी कर रहें एक जदयू जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि जदयू उराव प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शराब पिकर गौनाहा बाजार में एक महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था । जिसकी सुचना महिला द्वारा थाना को दी गई । सुचना के अधार पर पुलिस ने शराब पीकर महिला के साथ छेड़खानी कर रहे उपाध्यक्ष को पकड़कर थाने लायी । जांचोरांत जिलाध्यक्ष के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई । पकडे गये शराबी गौनाहा पंचायत के नवका टोला मंगुराहां निवासी जदयू उराव प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पवन उरांव बताया जाता है । जिसे शराब पिने व गलत तरीके से महिला के साथ छेड़ छाड करने के आरोप में गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुऐ जेल भेज दिया गया है ।