बेतिया – गौनाहा:– *307 के अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बेतिया मुफस्सिल थाना व मटियरिया पुलिस के सहयोग से मुफस्सिल थाना के लालू नगर से गुरुवार की संध्या 307 के आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
जिसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि डरौल निवासी रेयाज हाजी उर्फ रेयाज अली को मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है । उक्त आरोपी पर मेहनौल निवासी फैयाज अंसारी के द्वारा हत्या करने के नियत से हमला करने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया था । थाने में कांड संख्या 54/17 दर्ज करते हुऐ धारा 307 के तहत उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।




Recent Comments