बेतिया – गौनाहा:– *भुमी विवाद निवारण शिविर का आयोजन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* शनिवार को अंचल परिसर गौनाहा के परिसर में भुमी विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा सहित गौनाहा थाना के एसआई राकेश कुमार यादव, सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, मटियरियाथानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव, सीआई विजय कुमार, अंचल अमीन मंजय कुमार यादव के उपस्थिति मे अंचल क्षेत्र के भुमी विवाद जैसी कई मामलों का निपटारा किया गया ।
इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल सात भुमी विवाद के मामला आया । जिसमें से दो गौनाहा, दो मटीयरीया व तीन सहोदरा थाना क्षेत्र से मामला शिविर में आया था । वही सात मामलों में सहोदरा थाना क्षेत्र का मामलों में एक कमता कलोनी निवासी सचिन मंडल जो बजडा मुखिया जयप्रकाश महतो से सडक संबंधित मामला वर्षो से चल रहा था उसे औन द स्पॉट निपटारा किया गया । वही दोमाढ निवासी फातमा खातून, रामनाथ व मैननाथ के बिच का मामलों का निपटारा शिविर के माध्यम से किया गया ।




Recent Comments