बेतिया – गौनाहा:– *राज्कीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बखरी का डीपीओ ने किया औचक निरीक्षण*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ पांच अनुपस्थित शिक्षकों का काटा हाजिरी
✍ स्पष्टीकरण का चिट्ठी निकालते हुऐ लगाया वेतन पर रोक
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड के सिठी पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बखरी का डीपीओ मोतिउरह्मान एस एस ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये शिक्षक रजिया सुल्तान, जोहरा बेगम, रामेश्वर कुमार, राजीव श्रीवास्तव , प्रधान शिक्षक सतेंद्र कुमार का हाजिरी काटते हुऐ बीआरसी पहुंचकर बीईओ विजय कुमार वर्मा को अनुपस्थित शिक्षको के स्पष्टीकरण का चिट्ठी निकालते हुऐ वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया ।
इस संबंध में डीपीओ ने बताया कि अनुपस्थित पाये गये शिक्षको के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है । ड्यूटी से लापरवाह शिक्षको को बख्शा नही जाऐगा ।
वही बीईओ विजय कुमार वर्मा ने बताया कि डीपीओ के निर्देश के आलोक में अनुपस्थित पाये गयें सभी के विरुद्ध स्पष्टीकरण का चिट्ठी जारी करते हुऐ अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगा दिया गया है ।




Recent Comments