बेतिया – गौनाहा:– *सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह का संदेश देने उत्तर प्रदेश से जमुनीया पहुंची स्वच्छाग्रही टीम*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बापू ने चंपारण की इसी प्रखंड से सत्याग्रह की शुरुआत की थी। आज सौ वर्ष बाद इसी धरती से स्वच्छता आंदोलन की शुरुआत होगी । उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर ने जमुनीया पंचायत के पचगछिया गांव मे उत्तर प्रदेश से सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह का संदेश देने पहुंचे टीम का स्वागतो प्रांत में कही । उतर प्रदेश से पहुंचे स्वच्छाग्रहीयों ने लोगो को संबोधन करते हुऐ कहा कि शौचालय का निर्माण हर घर में हर परिवार के बिच कराना जरूरी है । साथ ही गंदगी से होने वाले बीमारी और इसके दुष्प्रभाव के बारे में लोगो के बिच प्रकाश डालें ।
बीडीओ ने बताया कि जमुनीया पंचायत में स्वच्छताग्राही सुजीत कुमार ठाकुर, संजय तिवारी, योगेश कुमार, चंदा कुमारी, शर्मिला कुमारी वही उतर प्रदेश से पहुंचे स्वच्छाग्रही मनोज कुमार, अभय प्रकाश, शिवशंकर तिवारी, ओमकार यादव पंचायत में घुम घुम कर लोगो को स्वच्छता के बारे में और शौचालय निर्माण से से होने वाली फायदे के बारे में बतायेंगे । वही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करेंगे । इधर जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता टीम को फूल मालाओं से स्वागत किया । मौके पर अंचलाधिकारी पदाधिकारी प्रदिप कुमार सिन्हा, पंचायत सेवक नगीना पासवान, भानु यादव, मधुरेन्द्र माझी पीआरएस देवेन्द्र नाथ ठाकुर मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल, रंजीत बहादुर राय उर्फ मिंगू सिंह, बृजेश महतो, राधेश्याम चौधरी, कुलेंद महतो आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments