राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया शुक्रवार के दिन एस पी ने किया मझौलिया थाना का औचक निरीक्षण । निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों को दिए गए कांडो के निष्पादन के लिए उनकी फाइलो की जाँच की । इस दौरान कई निर्देश दे डाले । पदाधिकारियों को मिले हुए कांडो जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया ।थाने के तीन पदाधिकारियों को केस निष्पादन कर चार्ट शीट नही देने को लेकर जामदार पंकज सिंह,दरोगा नवल पुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार और हरिजन थानाध्यक्ष चनपटिया उदय पासवान का वेतन बंद कर दिया गया । अपराध पर अंकुश पाने के लिये थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग और निर्देश के अनुसार पुलिस गश्ती अनियर्य रूप से करे । आपराधिक मामले में शामंजश बैठाकर अपराधी का गिरफ्तारी करे ।वही एस पी ने बताया कि बिना नंबर प्लेट दो गाड़ी जप्त कर ली गई है । जांच के बाद सत्य पाये जाने पर गाड़ी मालिक को गाड़ी वापस कर दी जायेगी । इस निरक्षण के दौरान डी एस पी पंकज रावत,इंस्पेक्टर ,थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे