बेतिया – गौनाहा:– *मटियरिया थाना में शांति समिति का बैठक सम्पन्न*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सरस्वती पुजा को लेकर मटियरिया थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया । बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव किए । थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा शान्तिपूर्ण ढंग व सहर्दपुर्ण ढंग से करें । वही एक दूसरे के साथ आपसी कटुता भूलकर भाईचारा बढाते हुऐ एक दूसरे के साथ मिल कर पूजा करे ।
इस अवसर पर मुखिया मोतिलाल पासवान, अग्निदेव गुरों, कौशल काजी, चरित्र साह, जितेन्द्र ध्वज सिंह सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।




Recent Comments