
पानापुर(सारण)गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली सहित केंद एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने थाली एवं ताली पीटकर विरोध किया वही भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर विश्वासघात एवं धिक्कार दिवस मनाया ।राजद हाईकमान के निर्देश पर राजद कार्यकर्ताओं ने अनिल यादव के नेतृत्व में बिजौली गांव में थाली पीटकर गृहमंत्री के वर्चुअल रैली का विरोध किया ।इस मौके पर अशोक राय ,रामजन्म राय ,अर्जुन राय ,पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र राय सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे । वही जिला कमिटी के सचिव सभापति राय के नेतृत्व में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर भोरहा गांव में धरना दिया । माले नेता सभापति राय ने कहा कि आज मजदूर एवं गरीब भूखे मर रहे है वही गृहमंत्री उनके असहनीय दुःखों पर रैली के माध्यम से नमक छिड़क रहे है जो धिक्कार योग्य है । उन्होंने सरकार से गरीब परिवारों को छह माह तक 10 किलो राशन ,प्रति परिवार 6 माह तक साढ़े सात हजार का अनुदान ,मनरेगा मजदूरों को 200 दिनों तक रोजगार की गारंटी ,दुर्घटना में मृत मजदूरों के परिजन को बीस बीस लाख का मुआवजा देने की मांग की । धरना में ललन कुशवाहा ,गौतम प्रसाद ,लगन राम ,बीरेंद्र राय आदि कार्यकर्ता शामिल थे ।




Recent Comments