कुएं में गिरे नीलगाय की ग्रामीणों ने बाहर निकाल बचाए जान

मढ़ौरा(सारण) । वुधवार को मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड नं-11 यादोराहिमपुर के चवंर में बनारस सिंह के कुंआ में अचानक एक नीलगाय गिर गयी। जिसके बाद ग्रामीणों के कड़ी मकसद करने से किसी तरह नीलगाय को कुआँ से बाहर निकला गया। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा फारेस्ट विभाग को भी सूचना दिया गया था। लेकिन फारेस्ट विभाग के पंहुचने के पहले ही कड़ी मकसद के बाद ग्रामीण अभिरंजन सिंह, रवि सिंह, प्रमोद सिंह, रंजन सिंह, शम्भू सिंह, लालबाबु सिंह, अंभु कुमार ,मंशी सिंह,लगनदेव सिंह सहीत दर्जनों लोगों के सहयोग से नीलगाय को कुआ से निकाल लिया गया।फिर लोगों ने नीलगाय को जंगल में छोड़ दिया।
-/—–/-




Recent Comments