बेतिया – गौनाहा:– *सेमरी व मंगुराहा में बकरी हाट का आयोजन कर 72 बकरीयों का किया गया वितरण*

✍ थारु बहुल क्षेत्र के महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की बिहार सरकार की पहल
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मौनाटाड से हरनाटाँड तक बसी थारु जनजाति की महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु बिहार सरकार ने जीविका समूह के माध्यम से महिलायों को आत्म निर्भर बनाने की कोशिश कर रही हैं । इसी कार्यक्रम के तहत
प्रखंड के गौनाहा पंचायत के मंगुराहां व रुपवलिया पंचायत के सेमरी में शनिवार को ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति बिहार सरकार के द्वारा पोषित रौशनी जीविका बकरी उत्पादक समूह के सदस्यों को बकरी पालन कर जीविका के स्रोतों को बढ़ावा देने हेतु बकरी हाट का आयोजन किया गया जहां बहतर बकरीयों का वितरण किया गया । वही गौनाहा पंचायत के विकास बकरी उत्पादक समूह मंगुराहां को 35 व रुपवलिया पंचायत के सेमरी में प्रभेद बकरी उत्पादक समूह की 37 बकरियाँ दिया गया । वही प्रत्येक जीविका दीदियों के बीच 3-3 बकरियां का वितरण किया गया । इस आयोजन में जीविका के प्रखंड क्षेत्र समन्वयक श्री बृजेश कुमार, सामुदायिक समन्वयक श्री संजय प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में जिला पशुधन प्रबंधक डॉ अभिषेक कुमार सिंह, एलएचएस शाहिद खान ने बकरियों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां दिया, साथ ही साथ प्रत्येक बकरियों के कान में टैग लगाकर बीमा भी किया गया । जिला पशुधन प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जनजाति समुदाय की महिलाओं के उत्पादक समूह का गठन किया गया है । समूह के सदस्यों को प्रति सदस्य 3-3 बकरी खरीदना है और सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत तीन बकरियों की खरीदारी की राशि बकरी पलको के खाते में सीधे भजी जाएगी । इस अवसर पर सामुदायिक समन्वयक संजय प्रसाद, विनोद प्रसाद, धीरज कुमार, कृष्णा प्रसाद, हरिकिशोर दास, एल एच एस शाहिद खान ।
विकास व प्रभेद बकरी उत्पादक समूह के गायत्री देवी, शकुन्तला देवी, सोना देवी, पुनीता देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, बैंक मित्र मनीषा कुमारी, जीविका मित्र सीमा कुमारी, नागवन्ती कुमारी सहित दर्जनों जीविका दीदियां मौजूद रही । वही प्रबन्धक क्षेत्र समन्वयक ब्रजेश कुमार ने बताया कि अभी तक चार पंचायतों जमुनिया, दोमाठ, गौनाहा व रुपवलिया में कुल 222 परिवारों के बीच कुल 666 बकरियाँ का वितरण किया जा चुका हैं ।




Recent Comments