बेतिया – गौनाहा:– *नेपाल के द्वारा पटवन का पानी नही छोडने को लेकर तनाव बरकरार*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भिखनाठोरी पहाड़ी से निकलने वाली पानी को लेकर दोनो देशो के किसानो के बिच तनाव कि स्थिति बनी हुई है ।
पटवन के पानी को लेकर भारतीय क्षेत्र के किसानों में त्राहिमाम मचा हैं गन्ने की फसल खराब हो रही हैं ।
और एक मात्र पटवन के पानी का साधन भिखनाठोरी स्थित पंडई नदी से आने वाले पानी को नेपाल स्थित रामनगर के किसानों के द्वारा रोक दिया गया हैं । जिससे तनाव की स्थिति बनती जा रही हैं ।
विदित हो कि वर्षो से नेपाल सरकार से समझौता कर भारतीय किसान खरीफ फसल कि सिंचाई करने के लिए हर साल पटवन का पानी लाते और फसलों का सीचाई किया करते हैं ।

लेकिन नेपाल के द्वारा पंडई नदी पर बनाई गई पुल के एप्रोच भरने के कारण भारतीय क्षेत्र के दोनो नाले का आस्तित्व समाप्त हो रहा हैं जिससे भारतीय क्षेत्र के किसान परेशान नजर आ रहे हैं ।
खरीफ फसल कि सिंचाई करने के लिए जब भारतीय किसान उक्त नदी पर बांध बांधने के लिए पहुंचे तो नेपाली किसानो के द्वारा पानी को नही बांधने दिया गया ।
निराश लौटे किसान उमाशंकर यादव, लालबाबू यादव, छोटेलाल यादव, रामचंद्र महतो, मुन्ना यादव, सुरेश यादव, शिवनाथ यादव स्थानिय मुखिया रामबिहारी महतो आदि ने बताया कि हमारी गन्ने की फसल जल रही हैं और हमारी बहरी सरकार कुछ भी सुनने व करने के लिए तैयार नही है । अगर जल्द से जल्द सिंचाई के लिए बनी समस्या का ठोस निदान नही निकला जाता हैं और हमें सिचाई के लिए पानी नही दिलवाया जाता हैं तो हम पिडीत किसान सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करेंगे ।