
पानापुर (सारण) : बुधवार को पूर्व बीजेपी विधायक जनक सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गाँधी संकल्प पदयात्रा किया।पूर्व विधायक श्री सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ लगुनी बुढ़िया माई के पास पहुंचे।जहाँ पुरे विधि विधान के साथ बुढ़िया माई की पूजा-अर्चना की।तत्पश्चात अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में पार्टी तथा तिरंगा झंडा लिए संकल्प यात्रा की शुरुआत की।इस दौरान सभी नेता तथा कार्यकर्ता “स्वच्छ भारत,स्वास्थ भारत”,गाँधीजी के सपनों का भारत बनाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के नारों के साथ पदयात्रा पर आगे बढ़ रहे थे ।लगुनी,दुबौली,धेनुकी, मेथौरा,चौसा,बिजौली,बेलौर,सतजोड़ा सहित दर्जनों गाँवों के लोगों से मिले।तथा गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने, खुले में शौच न करने,प्लास्टिक का उपयोग बंद करने,आदि की अपील कर रहे थे।साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारत के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा था।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, पानापुर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पंडित, रामज्ञास चौरसिया, हरेन्द्र प्रसाद, रवीन्द्र सिंह, उमेश सिंह, जनक सहनी,कामेश्वर गिरी,किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments