बेतिया – गौनाहा:– *किसानो की आमदनी कैसे दोगुनी हो दी गई जानकारी*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* खरीफ महाभियान के तहत रविवार को प्रखंड कृर्षी परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण में किसानों को बेहतर कृर्षी के गुर सिखाए गये । प्रशिक्षकों ने किसानों को कम लागत में दुगुना उपज कैसे हो तरीके को बताया । कृषि वैज्ञानिक राजेश कुमार गिरी, पौधा संरक्षण बसंत सिंह, बीएलओ रवि कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खरीफ महा अभियान का शुभारंभ किया ।
= खरीफ महाभियान के तहत किसानों को बीज ग्राम योजना के तहत धनौजी, बेलवा, दोमाढ, मटियरिया गांव के 400 लोगो को बीज देना हैं, वही इसी योजना में एक सौ किसानो के बीच आठ किलोग्राम अरहर का बीज 60 रूपये किलो या 90% अनुदान जो कम हो देना हैं ।
= मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत अरहर का बीज 84 राजस्व ग्राम में 168 किसानो के बीच 90% अनुदान पर देना हैं । इसी योजना में प्रखंड के सभी राजस्व ग्रामो में 336 किसानो को 90% अनुदान पर आधा एकड के लिए 6 किलो धान का बिज दिया जाऐगा ।
= जैविक खेती करने के लिए सरकार प्रोत्साहन कर रही हैं इस योजना से 317 किसानो को पक्का वर्मी वेड बनवाने पर 4000/-₹ का प्रोत्साहन अनुदान दिया जाऐगा ।
= गोबर गैस विस्तार योजना के तहत प्रखंड में चार गोबर गैस बनवाया जाऐगा जिसमें बनाने वाले किसान को 50% अनुदान दिया जाऐगा ।
= बिज उपचारक जैव समाग्री योजना के तहत 820 किसानों के बीच 50% अनुदान पर बिज उपचारक समाग्री दिया जाऐगा ।
= जैव उर्वरक योजना के तहत 270 किसानों को जैव उर्वरक दिया जाऐगा । इसके अलावा गैस कीटनाशी, फोरेमेंट ट्रंप, श्री विधि धान प्रत्यक्षण, धान की सीधी रोपाई, तना अवरोधी धान प्रत्यक्षण, पैडी ट्रांसप्लांटर योजनाओं में प्रति एकड 3280/-₹ अनुदान मिलेगा ।
इन सभी बातो को रखते हुए अन्य योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । तथा उस पर सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान की भी जानकारी दी गई ।
खरीफ महोत्सव का संचालन कृषि समन्वयक श्रीकांत ठाकुर ने किया ।
किसानों को बेहतर सुझाव देने वाले में अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार साह, शशि भूषण श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रसाद, अनील गढ़वाल, किसान दिग्विजय यादव, देवीलाल महतो, रविशंकर प्रसाद चौहान, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश चौहान, बृजमोहन यादव, मजहर आलम खान, भुप वाजपेयी, कृष्ण कुमार चौहान, बैजनाथ यादव, योगेंद्र यादव सहित सैकड़ों किसान शामिल थे ।




Recent Comments