
परसा (सारण)-बीडीओ रजत किशोर सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा का निरीक्षण किया।निरीक्षण में कोविड 19 को लेकर चल रही जाँच,दावा वितरण तथा बिलीचिंग पाउडर की छिड़काव संबंधी जानकारी किया।निरीक्षण के उपरांत बीडीओ ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमन कुमार के नेतृत्व में डॉ अलताफ अंसारी डॉ दया शंकर सपना कुमारी पीएमडब्लू कृष्ण मोहन सिन्हा समेत स्वस्थ्य कर्मी निष्ठा पूर्वक कार्य मे लगे है।बीडीओ ने कहा कि कोविड 19 के लिए 51 रोगी का सेम्पल लिया गया था।स्वस्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आये मरीज को नियमित मास्क का उपयोग करने का निर्देश दिया।कोविड 19 से डरने की जरूरत नही है।सचेत और सामाजिक दूरी में रहने की नसीहत दिया।




Recent Comments