संविधान दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं ने मनाया आप का छठा स्थापना दिवस

छपरा (सारण)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन का छठा स्थापना दिवस जिला कार्यालय में संविधान दिवस के रूप में मनाया।समारोह की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी ने किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई देते हुए सामाजिक,आर्थिक व नैतिक भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हूए वक्ताओं ने कहा कि आज से छह साल पहले पार्टी की नींव ही भ्रष्टाचार के विरोध में पड़ा था।हम अपने मिशन में कामयाब भी हुए है।आम आदमी की बूनियादी जरूरतों पर हमारा ध्यान केन्द्रित है।इसलिए दिल्ली में हमने सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को स्तरीय बनाया ताकि बच्चें शिक्षित और स्वस्थ बनें।समारोह में कई नये लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा भी की।शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मांझी के सत्येन्द्र बहादूर सिंह,भुनेश्वर सिंह उर्फ लाला जी,राजबल्लभ यादव,लालू प्रसादआदि शामिल थे। समारोह में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एस.एन.आलम,अरूण कुमार सिंह,केदार सिंह,पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह,गौतम मिश्रा,प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना, रंजीत यादव,विभूति नारायण तिवारी,सूरज साह,कृष्णा नंद त्यागी,वीरेन्द्र राय,फैशल हुसैन समेत अन्य लोग शामिल थे।




Recent Comments