दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रमपुरवा पाठक टोला निवासी बसंती साह ने अपने बड़े बेटे संजय साह ,उसकी पत्नी सीमा देवी ,उसके तीन पुत्रों तथा अपने छोटे बेटे ओम प्रकाश साह एवं उसकी पत्नी खुशबू देवी पर मारपीट करने, बंटवारा कर देने के बाद भी जबरदस्ती जमीन जोत लेने एवं हमेशा गाली-गलौज करने तथा धमकाने का आरोप लगाते हुए एक आवेदन कुमारबाग ओपी में दिया है. आवेदन में साह ने लिखा है कि वह लाई- पकौड़ी की दुकान चलाता है, उसके तीन बेटे हैं जिसमें से बड़ा बेटा तथा छोटा बेटा बाहर रहकर काम करते हैं लेकिन मां-बाप की देखभाल नहीं करते हैं. जबकि मझोला बेटा जिसका नाम अनिरुद्ध साह है वह हमेशा माता-पिता की सेवा करते रहता है.इसके बाद भी उसने अपने निजी जमीन का बंटवारा कर दिया है, लेकिन बंटवारे के बाद भी उसका बड़ा बेटा,उसका परिवार एवं छोटा बेटा उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, गाली-गलौज कर रहे हैं तथा उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. उक्त विषय पर कुमारबाग ओपी प्रभारी राजीव रजक ने बताया है कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है.जांचोपरान्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.





Recent Comments