दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के पत्रकार मृत्युंजय कुमार दुबे ने बेतिया पुलिस कप्तान को आवेदन कर अनुसन्धान की माँग किया है। 16 नवम्बर 2019 की शाम 7:26 बजे मृत्युंजय कुमार दुबे के फेसबुक पर कमेन्ट में अनूप कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है कि “मृत्यु डेट मानेगा तेरा” उपर्युक्त तिथि को मृत्युंजय कुमार दुबे के जन्मदिन पर लोग बधाइयाँ देते रहे और अनूप कुमार की प्रतिक्रिया ऐसी कि मानो मज़ाक उड़ा रहा हो, अनूप ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ ऐसा व्यक्त किया कि लोग अवाक रह गए। उल्लेखनीय है कि मृत्युंजय कुमार दुबे के जन्मदिन पर अनूप ने फेसबुक पर कमेंट पोस्ट किया। जिसकी छानबीन करने पर पता चला कि प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले व्यक्ति का नाम अनूप कुमार उर्फ फेकूलाल पिता- संपत कुमार शुक्ल, ग्राम शुक्ल टोला ,चनपटिया, जिला पश्चिम चंपारण है। आहत मृत्युंजय कुमार दुबे ने बेतिया एसपी से मामले की जाँच कर विधि सम्मत कार्रवाई की माँग किया है।





Recent Comments