दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत आयोजित मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट प्रशिक्षण के तीसरे दिन सहेली की पहेली, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दिया गया। प्रशिक्षिका मेरी एडलीन ने बताया सभी प्रतिभागियों को अलग- अलग समहू में बांटकर में बांटकर समूह कार्य कराया गया। रोल प्ले, केस स्टडी के माध्यम से माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं, भाँतियों, अवधारणाओं आदि के बारे में बताया गया। महावारी से जुड़ी रूढ़िवादी सोच को समाप्त करने में परिवार की भूमिका, पुरुष और महिलाओं की साझेदारी की महत्व के बारे में। चर्चा, छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन के इस्तेमाल और निस्तारण के उपाय, साफ- सफाई के बारे में प्रतिभागियों को प्रशिक्षिका ने बताया।
बेतिया अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा MHM विषय पर आधारित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पाकर निश्चित तौर पर सभी शिक्षिका अपने- अपने विद्यालय की छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य, स्वच्छता प्रबंधन की पूरी जानकारी देकर उन्हें सबल बनाएंगी। एक नारी सबल, मजबूत होगी तो पूरा समाज मजबूत होगा। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी चनपटिया, दीनबंधु दिवाकर ने प्रतिभागियों को मादा प्रजनन अंग और माहवारी की प्रकिया को बेहतरीन तरीके से समझाया। डायट के प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों की समझ और गतिविधियों को देखते हुए कहा आने वाले समय में आप सब। निश्चित तौर पर किशोरियों को माहवारी विषय पर खुलकर बात करने, समस्याओं का समाधान ढूंढने में मदद पहुँचाएगी।