तरैया-अमनौर मुख्य सड़क फुटानी बाजार पर साईकिल से ननिहाल जा रहे एक वृद्ध को एक कार ने टक्कर मार दिया।जिससे सर व पैर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गयी ।मृतक गवन्द्री गाँव निवासी 55 वर्षीय चन्द्रिका दास उर्फ जवाहर दास है।जो शुक्रवार की सुबह साइकिल से अपने मामा शम्भू दास के घर आकूचक जा रहे थे।तभी फुटानी बाजार पर तरैया की ओर से आती हुए एक कार ने टक्कर मार दिया।जिससे वृद्ध का सर फट गया और गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुँच,घायल को रेफरल अस्पताल तरैया लाया जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।तथा टक्कर मार कर भाग रहे कार चालक अमनौर में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जिसे तरैया थानाध्यक्ष ने अमनौर पुलिस की सहयोग से पकड़ लिया है।पुलिस ने शव को अंतः परीक्षण के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

विधायक व मुखिया ने मृतक के परिजनों को दिया सान्त्वना

घटना की सूचने मिलते ही विधायक मुद्रिका प्रसाद राय एवं स्थानीय मुख्य संजीव कुमार सिंह थाना पर पहुँचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजने में पुलिस को सहयोग किया।मुखिया ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत शव के अंतिम दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया।विधायक ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलवाने का अश्वाशन दिया।