दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
कुमारबाग ओपी अंतर्गत पकड़िहार पुल पर एक ट्रक एवं ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. ट्रक नरकटियागंज से बेतिया की ओर जा रहा था ,जबकि ट्रैक्टर बेतिया से भाड़ा लादकर नरकटियागंज की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में होने के कारण साइड लेने में असमंजस की स्थिति में आ गया जिस कारण वह ट्रक से टकरा गया . जैसे ही ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर हुई चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. खबर लिखे जाने तक ट्रैक्टर चालक के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.





Recent Comments