
परसा(सारण)।बाजार स्तिथ रूबी बिहार इंटरप्राइजेज दुकान में गुरुवार की रात्रि में शॉटर तोड़ चोरी करने के मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने पहल करते हुए रविवार की सुबह चोरी के सामान को बरामद किया।थाना क्ष्रेत्र के चेतन परसा में नव निर्माणधीन एक भवन में चोरों द्वारा सामान को छुपा कर रखा गया था।जहाँ से पंखा होम थियेटर मिक्सी ग्रेडर वायर समेत लाखो रूपये की सामान बरामद हुआ।दूकानदार रोहित कुमार ने बरामद सामान की पहचान किया गया।दुकानदार ने बताया कि लगभग 90 हजार के आस पास रूपये की सामान बरामद किया गया है।कुछ महँगे समान गायब होने की बातें बताई।चोरी की घटना में पुलिस ने अपाची बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चुकी है।मालूम हो कि गत गुरुवार की रात्रि में इलेक्ट्रॉनिक दुकान की शॉटर तोड़ 5 लाख नगद समेत लाखो रूपये की सामान की चोरी करने को लेकर दूकानदार रोहित कुमार द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ थाना कांड संख्या 203/20 प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
फोटो




Recent Comments