
किसान जागृति दिवस के रुप में भाकियू ने छपरा में मनाया बाबा टिकैत का 84 वां जन्मदिन
🛑छपरा(सारण) : भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को शहर के कटहरीबाग स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत का 84वां जन्म दिवस ‘किसान जागृति दिवस’ के रुप में मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भारद्वाज ने की।

इस अवसर पर किसान नेता स्व.टिकैत के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हूए मनोज कुमार सिंह भारद्वाज ने कहा कि महात्मा चौधरी साहब के बताए मार्ग पर चलकर आज देश का किसान डीएम से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक अपनी बात कहने में सक्षम है।यह हिम्मत और हौसला चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत द्वारा चलाए गए आन्दोलन के कारण ही संभव हो पाया।इसे लेकर भाकियू द्वारा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत की जयन्ती को हर वर्ष किसान जागृति दिवस के रुप में मनाई जाती है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा टिकैत किसानों के करिश्माई नेता थे।उनके जीवन की सादगी उनके आंतरिक ब्यक्तित्व को दर्शाती है।चौधरी साहब द्वारा खड़ा किया गया किसान आंदोलन आज भी मुखर होकर किसानों के लिए संघर्षरत है।उनके बताए मार्ग पर चलकर भारतीय किसान यूनियन विभिन्न राज्यों में संघर्ष कर रही है।जयन्ती समारोह में अजय सिंह,योगेन्द्र सिंह,राधेकृष्ण मिश्रा,जय प्रकाश चौधरी,प्रणव कुमार,डा.शशि कुमार,जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत अन्य किसान नेता उपथित थे।




Recent Comments