पानापुर (सारण)मंगलवार को प्रातः थानाक्षेत्र के भोरहाॅ में संतोष महतो के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई।मिली जानकारी के अनुसार संतोंष महतो के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से घर के छत में सुराग हो गया तथा अन्दर बैठी दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई।जख्मी महिला रूपझरी देवी उम्र 60 वर्ष तथा लालती देवी पति-रामाशंकर महतो उम्र-36 वर्ष है।दोनों ही महिला ग्राम-उसरी, अंचल-तरैयां की निवासी हैं ।दो दिन पूर्व दोनों शादी में शामिल होने संतोष महतो के घर आई थी।घर में लगे बिजली के उपकरण आदि जल गए हैं ।जख्मी महिलाओं का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ।