बेतिया :–ईद मिलन समारोह बनाम कौमी एकता के नाम

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च बिहार:–
IPS पब्लिक स्कूल छावनी की ओर से इमामबाड़ा उर्दू गर्ल्स स्कूल में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मिलन समारोह के अवसर पर सांप्रदायिक एकता एवं सौहार्द के विषय पर एक चर्चा की गई। इस ईद मिलन समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नासिर अली खान ने किया, तथा मुख्य अतिथि पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने भी अपनी बातों को रखा, इसके अलावा इस ईद मिलन समारोह में बेतिया नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गरिमा देवी सिंगारिया ने भी अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं मशहूर कवियों ने भी अपने सुंदर कवियों से लोगों को मन मुग्ध कर दिया। इस ईद मिलन समारोह की परिचर्चा में दूर से आए हुए कवियों शिक्षाविदों ने अपनी अपनी बातों को रखा। आयोजनकर्ता IPS स्कूल के डायरेक्टर नूरुल इस्लाम ने अपने भाषण में सांप्रदायिक सौहार्द एवं कौमी एकता पर थोड़ी ही शब्दों में बड़ी जानकारी वाली बात रखी। इस मिलन समारोह की परिचर्चा में शहर के प्रख्यात डॉक्टर जावेद कमर डॉक्टर नासिर अली खान डॉक्टर संजय जयसवाल कुरान घर के डायरेक्टर रिया जी साहब तथा शहर के काजी निसार अहमद कासमी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नसीम अहमद नसीम बड़ी अच्छी तरह से की इस ईद मिलन समारोह के अवसर पर मुशायरा का भी आयोजन किया गया जिसमें शहर के अलावा दूर दराज से भी मुशायरा सुनाने के लिए कवि लोग उपस्थित थे जिसमें स्थानीय शायर मोहम्मद मुख्तार वफा, अब्दुलखैर निशतर, अब्दुल मजीद खान जमीन जोश, मुश्ताक अहमद इस्तखार अहमद उर्फ क्रेक बेतियावी, जहीर रब्बानी इत्यादि कई शिक्षाविदों एवं प्रख्यात शायर उपस्थित थे। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने भी सांप्रदायिक सौहार्द एवं कौमी एकता पर अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लिया। ईद मिलन समारोह का समापन सेवैया खिलाकर लोगों को खुश करके विदाई किया गया।