बेतिया:– रेलवे आरक्षण काउंटर खुलने की समय सीमा बढ़ी

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन का रेलवे काउंटर आरक्षण के लिए सप्ताह भर खुला रहेगा जो 12 घंटा लगातार काम करेगा इस वजह कर यात्रियों को अब आरक्षण कराने में काफी सुविधा मिल जाएगी। रविवार के दिन भी आरक्षण काउँटर पुरे दिन तक चलेगा। रेलवे के डीआरएम के द्वारा निरीक्षण करने के क्रम में सलाहकार समिति के आवेदन पर रेलवे आरक्षण काउंटर के खुलने की समय सीमा में बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के डीआरएम का कहना है कि यहां के स्थानीय लोगों की जिद पर ऐसा करने पर मजबूर हुआ हूं क्योंकि आरक्षण काउंटर के कम समय के लिए खुलने की वजह से टिकट वापसी एवं टिकट कराने में काफी कठिनाइयां होती थी। रेलवे के डीआरएम ने संवाददाता को जानकारी दी कि आम जनता की मांग को देखते हुए ऐसा किया गया है, आगे भी जनता की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।




Recent Comments