उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ चार दिवसीय महापर्व छठव्रत

डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
सूर्य उपासना का चार दिवसीय महा अनुष्ठान बुधवार को उदयीमान सूर्य के अध्र्य के पश्चात सम्पन्न हो गया। चिरान्द के तिवारी घाट, छठीघाट, बंगाल बाबा घाट, जहाज घाट, मेला घाट डोरीगंज घाट एवं प्रखण्ड के खलपुरा , बिशुनपुरा , डुमरी , मुसेपुर , मानुपुर जहाँगीर , मीरपुर जुअरा गरखा प्रखण्ड के प्रसिद्ध नराँव सुर्य मन्दिर सहित सभी गाँवों मे नदी , तलाबों पर छठ के गीतों पर भाव विहबल व्रतियों द्वारा निर्जला रह कर मंगलवार को अस्ताचलगामीसूर्य को अर्ध्य दिया गया। वहीं बुधवार को अहले सुबह गंगा घाटों पर व्रतियों द्वारा कोशी भरा गया। जिसमें छठ के कर्णप्रिय गीत घाट पर भक्तिमय बना रहा।

महिलाए बच्चे नये परिधान में खुशनुमा माहौल में छठ घाट की शोभा बढा रह तो वही स्थानीय स्तर पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वार घाटों पर रगं बिरंगी रौशनी मनोरम छटा बिखरे रही थी। स्वयंसेवी संस्थाओं मे चिरान्द विकास परिषद, गंगा समग्र, यादव क्लब, कृष्णा एंड कृष्णा तथा छठीघाट सेवा समिति द्वारा व्रतियों के लिए पूजन सामग्री दातून, अध्र्य का दूध, चाय की व्यवस्था से लेकर यातायात व बिछड़ों से मिलाने का कार्य भी कर रहे थे और इस तरह आस्था का महापर्व छठ बुधवार को सम्पन्न हुआ। चिरान्द विकास परिषद व गंगा समग्र के सदस्यों द्वारा मनोटरलंच द्वारा भी लोगों को गोताखोर टीम के साथ नदी घाटों पर नजर रखें हुए थे। वहीं सदर अनुमंडल अधिकारी, सदर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डोरीगंज थानाध्यक्ष भी मुस्तैद दिखें। उधर उतर बिहार का प्रसिद्ध नरांव के सूर्य मंदिर में भी हजारों व्रतियों द्वारा सूर्य कुण्ड सरोवर में जल अर्पित किया गया।कहा जाता है कि व्रतियों के लिए यह प्रसिद्ध स्थल है जहां दूर दराज व अन्य प्रदेशों से लेकर व्रती मन्नते पूरे होने पर भगवान भास्कर को अध्र्यअर्पित करते है। दिनों दिन इसकी ख्याती बढ रही है।